Police Kaise Bane?, पुलिस की तैयारी कैसे करें, जाने पूरी प्रक्रिया

Police Kaise Bane – समाज में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस होती है। वर्तमान समय में एक ताकतवर और प्रतिष्ठित पद के रूप में पुलिस को जाना जाता है। पुलिस की तनख्वाह और सुविधा को देखते हुए लाखों नवयुवक पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन करते है। मगर पुलिस की नौकरी प्राप्त करने से पहले आपको पुलिस कैसे बने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी होनी चाहिए।

Police Kaise Bane

पुलिस बनने के लिए आपको क्या करना होगा यह करियर विकल्प आप कब और कैसे चुन सकते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई है। पुलिस कैसे बने, पुलिस बनने की योग्यता, पुलिस की तैयारी कैसे करें, और पुलिस की तनख्वाह कितनी होती है? जैसे महत्वपूर्ण सवालों का उत्तर प्राप्त करने के लिए हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे।

अनुक्रम

Police क्या होता है?

पुलिस एक सरकारी संगठन है जो राज्य सरकार के द्वारा अलग राज्य में संचालित की जाती है। इस संगठन से जुड़े व्यक्तियों का कार्य समाज में शांति और कानून का नियम अनुसार पालन करवाना होता है। पुलिस के संगठन से जुड़े लोगों के पद अनुसार उनकी तनख्वाह सुविधा और प्रतिष्ठा निर्धारित होती है।

एक समाज को खुशहाल और शांति रूप से संचालित करने के लिए पुलिस बहुत महत्वपूर्ण होती है। समाज में पुलिस का एक महत्वपूर्ण दर्जा है। इस वजह से पुलिस को समाज में एक अलग इज्जत दी जाती है। पुलिस बनने के लिए आपको किस तरह से तैयारी करनी चाहिए इसकी जानकारी नीचे बताई गई है।

Police Full Form in Hindi

Police का फुल फॉर्म “Public Officer for Legal Investigations and Criminal Emergencies” होता है।

हालांकि इस फुल फॉर्म को आधिकारिक रूप से सरकार ने कभी भी मानता नहीं दी है। मगर प्रचलित होने के कारण इस फुल फॉर्म को लोगों के द्वारा मान्यता दी गई है। इसके अलावा आपको बता दें हिंदी में पुलिस को आरक्षी कहा जाता है।

पुलिस क्या कार्य करती है?

  • पुलिस का काम समाज में शांति बनाए रखने का होता है।
  • देश के संविधान अनुसार समाज को लेकर चलने के लिए पुलिस को तयार किया गया है।
  • देश के नागरिकों को शांति और सुरक्षा देने के लिए पुलिस हमेशा तैयार रहती है।
  • देश के अंदर मौजूद किसी भी और सामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार पुलिस को दिया गया है।
  • संविधान द्वारा निर्मित नियम का उल्लंघन करने पर उसे रोकने और सजा देने का अधिकार पुलिस को दिया गया है।

Police बनाने के लिए Eligibility Criteria

पुलिस बनने के लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित कुछ खास पात्रता पर खरा उतरना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है। पुलिस बनने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। सबसे पहले शिक्षण योग्यता, उम्र सीमा और उसके बाद शारीरिक दक्षता।

पुलिस बनने के लिए शिक्षण योग्यता | Educational Qualification 

  • पुलिस बनने के लिए आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। केवल 12वीं कक्षा पास करके आप पुलिस कांस्टेबल या सिपाही के लिए आवेदन कर सकते है।
  • सिपाही के ऊपर के पद पर नियुक्त होने के लिए आपकी शिक्षण योग्यता किसी भी कॉलेज और स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।
  • आपको पुलिस के पद अनुसार अलग-अलग परीक्षा पास करनी होगी।
  • पुलिस कांस्टेबल के लिए हर राज्य में हर साल भर्ती निकलती है जिसे पास करना होगा।
  • दरोगा के पद पर नियुक्त होने के लिए CPO, SSC CGL, और State Police में से किसी एक परीक्षा को पास करना होगा।
  • DSP या SP के पद पर पुलिस की नौकरी पाने के लिए आपको स्टेट पीसीएस और यूपीएससी में से किसी एक परीक्षा को पास करना होगा।

Posts 

Exam need to Clear

Constable/ Sipahi 

10th Pass + One Exam

Sub Inspector/ ASI

12th Pass + Prelims + Mains

DSP/ SP

Graduation + Prelims + Mains 

पुलिस के लिए उम्र सीमा | Age Limit 

  • सिपाही (Constable) के पद पर नौकरी पाने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष पर अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष रखी गई है।
  • दरोगा (Inspector) के पद पर नौकरी पाने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 26 वर्ष रखी गई है।
  • एचपी और डीएसपी (SP) जैसे उच्च पद पर नियुक्त होने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 32 वर्ष रखी गई है।

OBC Category – ओबीसी कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवार को अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्ष का छूट दिया जाता है।

SC/ ST Category – पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवार को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष का छूट दिया  जाता है।

पुलिस बनने के लिए शारीरिक दक्षता | Physical Fitness 

  • सिपहिया कांस्टेबल के पद पर पुलिस की नौकरी पाने के लिए आपको 6 मिनट में 1600 मी दौड़ना होगा।
  • दरोगा के पद पर पुलिस की नौकरी पाने के लिए आपको 35 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ना होगा।
  • SP और DSP जैसे पद पर नौकरी पाने के लिए केवल छोटी मोटी फिटनेस एक्टिविटी पास करनी होती है।

Police के लिए Height कितनी होनी चाहिए

  • पुलिस की नौकरी के लिए पुरुषों में सामान्य हाइट 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए उनकी हाइट 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • महिला क्रांतिकारी में पुलिस बनने के लिए हाइट 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

लिंग

सामान्य उम्मीदवार

सहरिया ट्राइब

पुरुष

168 Cm

160 Cm

महिला

152 Cm

145 Cm


Police बनने के लिए Chest की अवश्यकता

अगर आप पुलिस बनना चाहते हैं तो पुरुषों को अपनी छाती बुलाकर मैंने दिखाना होता है – 

Gender 

General 

Reserved 

For Male 

बिना फुलाए छाती 81 सेंटीमीटर होनी चाहिए और कम से कम 5 सेंटीमीटर फूलना चाहिए

बिना छाती फुलाए 74 सेंटीमीटर होना चाहिए और कम से कम 5 सेंटीमीटर फूलना चाहिए

For Female 

NA 

NA

Police Kaise Bane?

अगर आप पुलिस के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा – 

Step 1 – सबसे पहले 12वीं कक्षा पास करें

पुलिस के अलग-अलग पद पर नियुक्त होने के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई है। सबसे न्यूनतम पात्रता 12वीं कक्षा पास करने की है। अगर आप 12वीं कक्षा पास करते हैं तो आप सिपाही के पद पर पुलिस की नौकरी प्राप्त कर सकते है।

इसके बाद आप पात्रता और शिक्षा अनुसार अलग-अलग पद पर नियुक्त हो सकते है। पुलिस बनने के लिए किसी भी स्ट्रीम और मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड स्कूल या कॉलेज से 12वीं पास कर सकते है।

Step 2 – पुलिस की परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा

पुलिस की नौकरी में कांस्टेबल बनने के लिए हर साल हर राज्य में पुलिस भर्ती निकलती है जिसके लिए आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा। पुलिस कांस्टेबल का आवेदन फार्म ₹200 से ₹500 का होता है। इसके बाद 3 महीने के अंदर एडमिट कार्ड आता है जिसमें बताए गए स्थान पर जाकर आपको परीक्षा देनी होती है।

जो व्यक्ति परीक्षा पास करता है वह फिजिकल टेस्ट के लिए चुना जाता है। उस टेस्ट को पास करने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता है जिसमें नाम होने पर व्यक्ति को नौकरी दिया जाता है।

इसके अलावा दरोगा के पद और एसपी डीएसपी के पद के लिए अलग परीक्षा निर्धारित की जाती है। आप पुलिस की नौकरी किस पद पर करना चाहते हैं उसे पद के लिए आयोजित परीक्षा का फॉर्म आपको भरना होगा।

Step 3 – शारीरिक परीक्षा पास करें

अगर आपके आंख में किसी प्रकार की समस्या नहीं है और आपको किसी भी तरह की कोई आंतरिक बीमारी नहीं है तब आप शारीरिक दक्षता की परीक्षा के लिए हिस्सा ले सकते है।

इस परीक्षा में आपको दौड़ना, छाती फूलना, होता है। इसके अलावा आपकी लंबाई, पुशअप्स और पुल यूपीएस को भी देखा जाता है।

Step 4 – मेडिकल परीक्षा पास करें

शारीरिक दक्षता में पास होने के बाद आपके आंख का टेस्ट होगा आपके कान का टेस्ट होगा। और चेक किया जाएगा कि आपको किसी प्रकार की कोई आंतरिक बीमारी है या नहीं। अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ है और अपने शरीर का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं तब आपका चयन कर लिया जाएगा।

Step 5 – इसके बाद मेरिट लिस्ट में चयन होना होगा

अगर आप मेडिकल शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त कर पाए हैं तब एक मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। पुलिस की नौकरी के लिए लाखों लोग आवेदन करते है। उस में से केवल उन लोगों को चुना जाता है जिन्होंने लिखित मेडिकल और शारीरिक परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त किया है।

जो व्यक्ति सबसे अधिक अंक प्राप्त करता है उसका नाम मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। इसके बाद मेरिट लिस्ट में बाकी सभी लोगों का नाम उनके द्वारा अर्जित किए गए अंक के आधार पर निर्धारित किया जाता है। आपका नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उसके बाद आप पूरी तरह से पास हो पाएंगे।

Step 6 – आपके कागज का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अपने नौकरी के लिए जितने भी दस्तावेज का इस्तेमाल किया है वह सभी दस्तावेज सही है या गलत इसे देखने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है। आपकी सभी कागज और अन्य दस्तावेजों का जांच किया जाएगा।

आमतौर पर इसमें किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं किया जाता है और सभी प्रकार के दस्तावेज सही साबित होने के बाद आप इस प्रक्रिया को भी पास कर लेते हैं।

Step 7 – आप के पद अनुसार आपकी पुलिस ट्रेनिंग होगी

पुलिस की ट्रेनिंग आपका पद अनुसार अलग-अलग अवधि की होती है। कांस्टेबल की ट्रेनिंग 1 साल की होती है। आपकी ट्रेनिंग के दौरान आपको नियम कानून और किस परिस्थिति में किस तरह से कार्य करना है इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

बता दे ट्रेनिंग के दौरान आपको आधी तनख्वाह दी जाती है। ट्रैनिंग के दौरान आपको डिसिप्लिन नियम कानून और हर तरह की जानकारी अच्छे से समझाई जाती है। 

ट्रेनिंग पास करने के बाद आपको वर्दी दी जाती है और आपको पहली पोस्टिंग दी जाती है। इसके बाद आप ऑन फील्ड ड्यूटी के लिए अपने ऑफिस पहुंच जाते हैं।

पुलिस बनने की तैयारी कैसे करें | Police Ki Tayari Kaise Kare

अगर आप पुलिस बनना चाहते हैं तो इस पद पर पहुंचने के लिए आपको अपनी तैयारी कैसी करनी चाहिए इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

Step 1 – सबसे पहले लिखित परीक्षा की तैयारी करें

  • लिखित परीक्षा सबसे पहले होती है। यह बहुत ही कठिन होती है इसे पास करने के लिए आपको अपनी पढ़ाई पर बहुत ध्यान देना होगा। 
  • अलग-अलग पद पर आवेदन करने से सिलेबस अलग-अलग होता है। आपको बता दें यूपीएससी के जरिए बड़े पद पर पुलिस अधिकारी बनने का सिलेबस पूरी तरह से अलग होता है।
  • दरोगा और कॉन्स्टेबल बनाने के लिए आपको दसवीं और 12वीं के विज्ञान समाजशास्त्र और गणित की पढ़ाई करनी होगी।
  • कांस्टेबल के पद पर पुलिस बनने के लिए आप की पकड़ दसवीं तक के Math, Science, और Social Science में अच्छी होनी चाहिए।
  • दरोगा के पद पर पुलिस बनने के लिए आपको अधिकतर सवाल दसवीं के किताब से पूछे जाते हैं मगर कुछ सवाल 12 वीं की किताब से भी पूछे जाते हैं।
  • मुख्य रूप से आपको अपने गणित को मजबूत करना होगा ताकि आप सिलेबस में बताए गए गणित के सवाल को 1 मिनट में हल कर सके।
  • अगर आप दरोगा बनना चाहते हैं तो आपको लिखित परीक्षा पास करनी होगी अन्यथा केवल MCQ परीक्षा पास करते हुए आपको कॉन्स्टेबल के रूप में नियुक्त हो सकते हैं।

Step 2 – अपने मेडिकल परीक्षा की तैयारी करें

  • पुलिस बनने के लिए मेडिकल परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण दौड़ होता है।
  • कांस्टेबल के पद पर नियुक्त होने के लिए आपको 5 मिनट में 1600 मी दौड़ना होगा।
  • दरोगा के पद पर नियुक्त होने के लिए आपको 35 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ना होगा।
  • कांस्टेबल का दौड़ सबसे कठिन होता है इसके लिए आपको लंबी प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है।
  • रोजाना सुबह 2 घंटे 1600 मीटर दौड़ने पर आप 1 महीने से 2 महीने के अंदर अपनी तैयारी कर सकते है।
  • छाती फूलना, पुल अप्स, पुशअप्स जैसी कुछ तयारी आप दौड़ के साथ कर सकते हैं।

Police Constable Syllabus

अगर आप पुलिस कांस्टेबल के रूप में भर्ती होना चाहते हैं तो आपको कुछ सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

Reasoning, English, Hindi, GA, Current Affairs, Maths, General Science, Social Science

Maths Syllabus

  • Roots
  • Average 
  • Time & Work
  • Time and Distance
  • Volume & surface area
  • Height & distances
  • Simple & Compound interest 
  • Probability
  • Percentage
  • Profit & loss etc
  • Clocks
  • Ratio
  • Arithmetic & Data Interpretation which includes bar graphs
  • Pie-charts
  • logarithms  
  • Line graphs

Reasoning Syllabus

  • Analytical Reasoning
  • Logical Reasoning
  • Data Sufficiency
  • Non-Verbal Reasoning
  • Data Interpretation

पुलिस की नौकरी का फायदा  

अगर आप पुलिस की नौकरी करते हैं तो आपको अलग-अलग प्रकार की सुविधा मिलती है जिसके बारे में नीचे बताया गया है – 

  • आपको सरकार की तरफ से घर दिया जाता है। अगर आप अच्छे पद पर नियुक्त होते हैं तो आपको बंगला दिया जाता है।
  • पुलिस समाज में एक अलग इज्जत और ताकत का प्रतीक होता है जो समाज में आपकी एक अलग पहचान बनाता है।
  • पुलिस की नौकरी में काफी अच्छी तनख्वाह दी जाती है।
  • पुलिस की नौकरी में आपको नौकर गाड़ी और अन्य सुविधा भी दी जाती है।

पुलिस की तनख्वाह

पुलिस की तनख्वाह पद के अनुसार अलग-अलग होती है। कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्त होने वाले कर्मचारी की शुरुआती तनख्वाह ₹20000 प्रति माह से ₹30000 प्रति माह तक होती है।

दरोगा के पद पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की शुरुआती तनख्वाह 35000 रुपए प्रति माह से 45000 रुपए प्रति माह तक होती है। इसके बाद DSP या SP के पद पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह ₹55000 प्रति माह से ₹65000 प्रति माह तक होती है।

पुलिस वालों की तनख्वाह इस बात पर निर्भर करती है कि वह ड्यूटी के लिए कितनी बार ऑफिस से बाहर गए जिससे उनका TA बनता है। महंगाई भत्ता जो अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग होता है इसे DA कहते है। अगर कर्मचारी बड़े शहर में काम कर रहा है तो उसे अधिक HRA मिलता है और छोटे शहर में काम करता है तो उसे कम HRA मिलता है। इन सभी चीजों को मिलने पर तनख्वाह मूल वेतन से अधिक बढ़ जाती है।

Police से जुड़ी रोचक बातें

  • देश के अंदर होने वाले किसी भी अपराध से निपटने के लिए पुलिस को तैयार किया गया है।
  • सेना हमें विदेशी आक्रमण से बचाती है और पुलिस देश के अंदर होने वाले गलत कार्य से हमें बचाती है।
  • हिंदी में पुलिस को आरक्षी या आरक्षक कहा जाता है।
  • पूरे देश में पुलिस खाकी रंग का वर्दी पहनती है मगर कोलकाता की पुलिस सफेद वर्दी पहनती है।
  • सफेद वर्दी का प्रचलन लंबे समय तक गोवा में भी चला था मगर बाद में इसे बदल दिया गया।

FAQs

पुलिस की नौकरी के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

पुलिस बनने के लिए कोई विशेष विषय निर्धारित नहीं की गई है, आप किसी भी स्ट्रीम से पुलिस में भर्ती हो सकते हो।

पुलिस ऑफिसर बनने के लिए क्या करना चाहिए?

यदि आप पुलिस अफसर बनना चाहते हो तो आपको सबसे पहले ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट करनी होगी, इसके बाद आपको यूपीएससी की परीक्षा देनी होगी और आप पदों के लिए पुलिस अफसर ज्वाइन हो सकते हो।

12 के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें?

ट्वेल्थ कंप्लीट करने के बाद, पुलिस की तैयारी के लिए आपको इससे संबंधित किताबें पढ़नी होंगी। जैसे- Mathematics, Reasoning, GK, Current Affairs.

पुलिस की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

पुलिस में कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए सातवें वेतन आयोग के तहत 1 महीने की सैलरी ₹300000 से ₹40000 होती है।

पुलिस की दौड़ कितनी होती है?

पुलिस की दौड़ में पहले की अपेक्षा कुछ बदलाव किए गए हैं। जैसे 25 मिनट में 5 किलोमीटर को अब 11 मिनट में 2.5 किलोमीटर कर दिया गया है। महिलाओं के लिए 5 मिनट में 1 किलोमीटर तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए 4 मिनट में 1 किलोमीटर दौड़ होता है।

1 स्टार पुलिस वाले को क्या कहते हैं?

1 स्टार पुलिस वाले को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Assistant Sub Inspector) या ASI कहते हैं।

पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

यदि आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं और आप सामान्य वर्ग (Gen) या ओबीसी (OBC) केटेगरी में आते हैं तो आपके न्यूनतम मार्क्स 40% अंक होने चाहिए तथा यदि आप एसटी (ST) या एससी (SC) से हैं तो न्यूनतम 33 परसेंट मार्क्स होने चाहिए।

यह भी पढ़े : –

निष्कर्ष

आज हमने आपको Police Kaise Bane? के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है जिसे पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ सकते हैं कि पुलिस कैसे बने? और पुलिस बनने के लिए आपको तैयारी कैसे करनी चाहिए। अगर साझा की गई जानकारी को पढ़कर आप आसानी से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Leave a Comment